बरेली: अब स्कूलों में कंंप्यूटर के जरिए डिजिटल लिटरेसी को मिलेगा बढ़ावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को जुलाई से कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। शासन की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार स्कूलों में अभी से विशेषज्ञ शिक्षकों को चिन्हित कर सूची तैयार कराई जा रही है। परिषदीय …

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को जुलाई से कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। शासन की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार स्कूलों में अभी से विशेषज्ञ शिक्षकों को चिन्हित कर सूची तैयार कराई जा रही है।

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा छह से आठ जाएगा तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को कंप्यूटर के उपकरणों के नाम की जानकारी के साथ ई मेल करना, फाइल बनाना, इंटरनेट से सूचना का आदान प्रदान करना, पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री डाउनलोड करना आदि सिखाया जाएगा।

इस शैक्षिक सत्र में इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार स्कूलों में कंप्यूटर ज्ञान देने के लिए पर्याप्त विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: सुपर एक्टिव मोड में बरेली पुलिस, एक ही रात में धर दबोचे 90 वांछित

 

 

संबंधित समाचार