रुद्रपुर: दुकान पर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल के गेट पर स्थित चाय की दुकान की रखवाली के लिए दुकान में सो रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल के गेट पर स्थित चाय की दुकान की रखवाली के लिए दुकान में सो रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जगतपुरा निवासी आरिफ ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि सरकारी अस्पताल के बाहर उसकी चाय की दुकान है। 27 जून की रात उसने दस बजे दुकान बंद कर दी थी। दुकान की रखवानी के लिए उसका भाई अरशद दुकान में सो रहा था। रात्रि करीब 12 बजे नरेश, जोजो व कुछ अज्ञात लोग उसकी दुकान पर आये और उसके भाई पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही दुकान में भी तोड़फोड़ की और पास में खड़ी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दी। शोर होने पर वहां एकत्र लोगों ने उसके भाई को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसटीएच के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार