रामनगर: पत्नी पर तेजाब डालने का आरोपी पति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मोहल्ला खताड़ी निवासी नसीम ने सोमवार की शाम अपनी पत्नी आशिया पर एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते तेजाब डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला को रामनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। महिला 46 प्रतिशत झुलस गई थी। …

रामनगर, अमृत विचार। मोहल्ला खताड़ी निवासी नसीम ने सोमवार की शाम अपनी पत्नी आशिया पर एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते तेजाब डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला को रामनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। महिला 46 प्रतिशत झुलस गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को कोतवाली रामनगर में घटना का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में घायल महिला के भाई आसिफ द्वारा नसीम के खिलाफ तहरीर दी गई थी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तेजाब हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रामनगर एवं कालाढूंगी पुलिस के अलावा एसओजी की टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह आशिया से 7 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके दो बच्चे माहिरा 6 साल की पुत्री और पुत्र अली हुसैन 2 साल का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इस आधार पर उसने अपनी पत्नी का जब मोबाइल चेक किया तो उसे कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इससे गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को इस्लामिक शरीयत के अनुसार तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने बाजार में कृष्णा पंसारी बजाजा लाइन से 200 रुपये की एक तेजाब की बोतल खरीदकर पत्नी पर डाल दिया।

आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को होटल मैनेजमेंट का कोर्स बेंगलुरु से कराया था और हाथीडगर में आंगनबाड़ी केंद्र में भी लगवाया था। लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ विश्वासघात किया। एसपी क्राइम ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा हर पहलू की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

सरकार से मदद के लिए लिखा पत्र
पीड़िता को पीडित प्रतिकर योजना के तहत तीन लाख रुपये शासन से दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र भी लिखा गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा ₹5000 का इनाम देने की भी घोषणा की गई है।इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी और एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत टीम के साथ शामि

संबंधित समाचार