लखनऊ: शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिये कल से चलाया जायेगा महाअभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आम जनमानस को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने और सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्पों के बारे में बताने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 29 जून यानी कल से 3 जुलाई 2022 तक रेस फार सिंगल—यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश महाभियान चलाने जा रही है। अभियान की शुरुआत नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा …

लखनऊ। आम जनमानस को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने और सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्पों के बारे में बताने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 29 जून यानी कल से 3 जुलाई 2022 तक रेस फार सिंगल—यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश महाभियान चलाने जा रही है। अभियान की शुरुआत नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा बुधवार को 1090 चौराहे से करेंगे। इस दौरान पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरूण कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहेंगे।

इस बात की जानकारी वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.अरूण कुमार सक्सेना ने मंगलवार को अरण्य भवन स्थित पारिजात सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न करें तो ज्यादा बेहतर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाने में सभी को सहयोग देना चाहिए । उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्लास्टिक का उपयोग देशहित व मानवता के हित में नहीं है।

डा.अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि प्लास्टिक के कचरे मुख्य तौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से उत्पन्न कचरा और उसका दुष्प्रभाव सम्पूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय है। यह कचरा,नदियों और महासागरों के साथ-साथ समूची प्रकृति के लिए घातक है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के स्टोरेज,निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है,यदि इसके बाद भी कोई अवैध रूप से प्लास्टिक का निर्माण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-संभल : रैली निकाल नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का दिया संदेश

संबंधित समाचार