हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं, हिमाचल बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं क्लास के नतीजे आधिकारिक साइट पर साढ़े 11 बजे से देखे जा सकेंगे। आधिकारिक साइट hpbose.org पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाने के बाद छात्र नतीजे चेक कर सकेंगे.दसवीं कक्षा में …

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं, हिमाचल बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं क्लास के नतीजे आधिकारिक साइट पर साढ़े 11 बजे से देखे जा सकेंगे। आधिकारिक साइट hpbose.org पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाने के बाद छात्र नतीजे चेक कर सकेंगे.दसवीं कक्षा में करीब 90625 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।

हिमाचल बोर्ड द्वारा इस वर्ष 10वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 26 मार्च से लेकर 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा में करीब 1.16 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में कुल 99.7 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। रिजल्ट चेक करते समय छात्र बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रवेश पत्र अपने पास जरूर रखें। छात्र एसएमएस द्वारा भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें “HP10 रोल नंबर” लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

ऐसे चेक कर सकते हैं नतीजे
सबसे पहले छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।
अब छात्र होमपेज पर दिए गए HPBOSE 10वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र साइट पर अपना 10 वीं का रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें।
अब छात्र का 10वीं क्लास का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसके बाद छात्र 10वीं क्लास के परिणाम डाउनलोड कर लें।
अंत में छात्र रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- 10वीं की परीक्षा पास कर खुद को ही दी बधाई, लगवाए पोस्टर, फिर शिक्षा मंत्री भी हुए खुश

संबंधित समाचार