बहराइच : विद्यालय कर्मियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह बड़ी मांग
बहराइच, अमृत विचार। श्रम विभाग आवासीय विद्यालय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सभी का कहना है कि आवासीय विद्यालय को अटल आवासीय विद्यालय में शामिल न किया जाए। इससे कर्मचारियों को नुकसान होगा। जनपद में पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री …
बहराइच, अमृत विचार। श्रम विभाग आवासीय विद्यालय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सभी का कहना है कि आवासीय विद्यालय को अटल आवासीय विद्यालय में शामिल न किया जाए। इससे कर्मचारियों को नुकसान होगा।
जनपद में पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर को आवासीय विद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इनके द्वारा अपनी मांग के बारे में बताया गया। विहान बालिका विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद ने बताया कि विहान बालिका विद्यालय यूपी श्रम विभाग उत्तर प्रदेश के समाजशास्त्र विभाग द्वारा के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होता है यह विद्यालय 2015 से उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों में संचालित किया गया।
एसोसिएशन के द्वारा बताया गया की समाचार पत्र के द्वारा उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई है कि सारे आवासीय विद्यालयों को मंडल में अटल आवासीय विद्यालय में स्थापित किया जा रहा है इससे 12 जनपदों में काम कर रहे हैं प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जीवन में इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवासीय विद्यालय में पढ़ रही छात्र छात्राओं को तो सम्मिलित कर दिया जाएगा। परंतु उस में कार्यरत शिक्षक और अन्य कर्मचारियों का समायोजन इसमें नहीं होगा। सभी ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में उन्हें भी समाहित करने की कृपा करें।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिया प्रसाद, नेहा अस्थाना, लिपिक शिवांगी गुप्ता, सारिका श्रीवास्तव, रामकुमार गौड़, अंजली सिंह, भूरत्न प्रभा, राकेश, सरोज, शकुंतला, रामावती, मालती, रेखा, सीमा, राजू, रमेश, आदि लोग मौजूद रहे।
