नैनीताल: आपदा से निबटने के लिए जिलाधिकारी स्वयं ले सकते हैं फैसले – धामी
नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम धामी ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहना जरूरी है। आपदा प्रबंधन के लिहाज से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने …
नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और मानसून की तैयारियों की समीक्षा की।
सीएम धामी ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहना जरूरी है। आपदा प्रबंधन के लिहाज से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकांश निर्णय जिलाधिकारी स्तर पर लिए जा सकते हैं। जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है उन्हें ही शासन तक भेजा जाए।
मुख्यमंत्री ने जिलों में आपदा प्रबंधन के लिए दी धनराशि का अधिकतम उपयोग करने के लिए कहा। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में सभी सैटेलाइट फोन चालू रहे। संवेदनशील क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाओं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण व्यवस्था की जाए।
वीसी में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं मंडल में बागेश्वर के अतिरिक्त किसी भी जनपद में आपदा की घटना नहीं हुई है। बीते मंगलवार को बागेश्वर में 212 मिमी वर्षा होने से मलबा आ गया। इस वजह से 25 सड़कें बंद हैं इन्हें जल्द ही खोल दिया जायेगा। कुमाऊं में आपदा संबंधित सभी कार्य पूरे हो गए हैं। डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे ने कहा कि कुमांऊ में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की 14 टीमें संवदेनशील इलाकों में तैनात की गई हैं।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वर्तमान में बेतालघाट एवं हैड़ाखान मार्ग बंद हैं इन्हें जल्द ही खोल दिया जाएगा। पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में सितंबर तक की रसद पहुंचा दी गई है। जनपद के सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आपदा कंट्रोल रूम संचालित हैं। नैनीताल शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए लोनिवि जल्द काम शुरू कर देगा। इस दौरान एडीएम अशोक जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट आदि मौजूद थे।।
