बाजपुर: किसानों के खेत में लगीं पानी की मोटरें हुईं चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। चार किसानों के खेतों पर सिंचाई के लिए लगी बिजली की मोटरें को चोर चुरा ले गए। एक साथ अनेक खेतों से चोरी हुई मोटरों को लेकर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। किसान लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आक्रोशित हैं। पीड़ित किसानों ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में …

बाजपुर, अमृत विचार। चार किसानों के खेतों पर सिंचाई के लिए लगी बिजली की मोटरें को चोर चुरा ले गए। एक साथ अनेक खेतों से चोरी हुई मोटरों को लेकर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। किसान लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आक्रोशित हैं। पीड़ित किसानों ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में अलग-अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वर्तमान समय में धान की रोपाई को लेकर किसानों द्वारा अपने-अपने खेतों के टयूबवेलों पर पांच से साढ़े सात हॉस पॉवर की सिंचाई मोटरें लगाई गई हैं। इनके रख-रखाव के लिए कमरे भी बनाए गए हैं। बावजूद इसके मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में चोर नंबरदार फार्म के मालिक नरेंद्र सिंह, बन्नाखेड़ा निवासी लखवीर सिंह, मंजीत सिंह तथा बरहैनी रोड स्थित नंबरदार फार्म कुलविंदर सिंह की सिंचाई मोटरें चोर कमरों के दरबाजे तोड़कर चुरा ले गए हैं।

मामले की जानकारी किसानों को खेतों पर पहुंचने के बाद मिल पाई। आसपास पता करने पर ज्ञात हुआ कि अन्य लोगों की मोटरें भी चोरी हो गई हैं। बताते चलें कि क्षेत्र में मोटर चोर गिरोह सक्रिय है, जोकि लगभग तीन माह से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे पूर्व भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा सहित एक दर्जन से अधिक किसानों की मोटरें चोरी हो चुकी हैं। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि इस वर्ष गेहूं की फसल नाममात्र की होने के चलते किसान अत्यधिक परेशान है और वर्तमान में उसके पास धान लगाने के लिए भी पैसा नहीं है। वर्तमान में हो रही चोरियों से किसानों को दोहरी मार पड़ रही है।

संबंधित समाचार