फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का गाना ‘तेरे साथ हूं मैं’ हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। अब फिल्म का पहला गाना तेरे साथ हूं मैं रिलीज हो गया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं। तेरे साथ हूं मैं …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। अब फिल्म का पहला गाना तेरे साथ हूं मैं रिलीज हो गया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं। तेरे साथ हूं मैं गाने को इंडियन आइडल 12 फेम निहाल ताउरो ने अपनी आवाज दी है।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म रक्षा बंधन का यह गाना शेयर किया है। गाने का वीडियो शेयर करने के साथ ही साथ अक्षय कुमार ने बेहद ही खूबसूरत कैप्शन दिया है।

उन्होंने लिखा है, ‘भाई-बहन जिंदगी में कभी भी अकेले नहीं होते हैं क्योंकि भाई और बहन एक-दूसरे का हाथ थामे रखते हैं। इस खूबसूरत रिश्ते का जश्न रक्षा बंधन के गाने तेरे साथ हूं मैं के साथ मनाएं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

गौरतलब है कि ‘रक्षा बंधन’ दहेज पर आधारित सोशल कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादी खतीब और स्मृति श्रीकांत की भी अहम भूमिका हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी

पढ़ें-KGF चैप्टर 2 और पुष्पा को लेकर अर्जुन कपूर ने कही बड़ी बात, हिंदी में हिट होने की बताई वजह

संबंधित समाचार