बाराबंकी: जलमग्न हुई शहर की सड़कें और मोहल्लों की गलियां, कई घरों में भी घुसा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले की नगर पालिका के जलभराव से निपटने के सभी दावों की जमीनी हकीकत मानसून की पहली बारिश में उजागर हो गई। गुरुवार को हुई बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। हालांकि बारिश का यह क्रम धीरे धीरे कर जारी है। जिसके चलते शहर के नाका स्थित अयोध्या …

बाराबंकी। जिले की नगर पालिका के जलभराव से निपटने के सभी दावों की जमीनी हकीकत मानसून की पहली बारिश में उजागर हो गई। गुरुवार को हुई बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। हालांकि बारिश का यह क्रम धीरे धीरे कर जारी है। जिसके चलते शहर के नाका स्थित अयोध्या नगर मोहल्ले को जाने वाली सड़क 500 मीटर तक जलमग्न हो गई।

स्थानीय लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा

शहर के मुख्य बस अड्डे पर हुए जलभराव से पर्यटक व स्थानीय लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है । इससे पूर्व नगर पालिका ने मुख्य मार्गो व गलियों में जलभराव की समस्या ना हो इसके लिए बरसात से पहले सभी छोटे बड़े नालों की सफाई करने का दावा किया था। ताकि बरसात के पानी की निकासी बनी रहे। लेकिन बृहस्पतिवार को हुई बारिश तक हुई हल्की बारिश में नगर पालिका की जलभराव से निपटने की तैयारियों की हकीकत सामने आ गई। जिसके तहत जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के बाहर भारी जलभराव हो गया।

इसके अतिरिक्त शहर के ज्यादातर मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव से बड़ी संख्या में लोग जूझते नजर आए। इसी तरह शहर के नाका चौराहा पल्ली रोड और छाया चौराहे से सिविल लाइन जाने वाले मार्गो के किनारे बनी नाली नालों की नियमित सफाई ना होने से बारिश का पानी मुख्य मार्गों पर भर गया। जिससे यहां आने जाने वाले राहगीरों को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। शहर में जिस तरह से पहली बारिश ने जलभराव की समस्या को उत्पन्न किया। अगर जल्द ही नगर पालिका परिषद इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेता तो बारिश के इन दिनों में शहर की स्थिति और भी खराब हो सकती है।

पढ़ें-मेरठ : पांच दिन से गायब युवक की मिली लाश, घर में हत्यारों ने फेंकी चिट्ठी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार