देहरादून: कांस्टेबल की मौत का वीडियो बनाने वाला चीता पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून के हर्रावाला के निकट बीते सोमवार को हाईवे पर मोटरसाइकिल टकराने से कांस्टेबल राकेश राठौर की मौत हो गई थी। अस्‍पताल ले जाने के बजाए मौके पर पहुंचे चीता पुलिस कर्मी रुषेन्दर सैनी घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना के …

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून के हर्रावाला के निकट बीते सोमवार को हाईवे पर मोटरसाइकिल टकराने से कांस्टेबल राकेश राठौर की मौत हो गई थी। अस्‍पताल ले जाने के बजाए मौके पर पहुंचे चीता पुलिस कर्मी रुषेन्दर सैनी घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे।

इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना के मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने एसपी ट्रैफिक व एसएसपी की ओर से सीओ नेहरू कॉलोनी से जांच करवाई । एसएसपी ने बताया प्राथमिक जांच के बाद चीता पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पीआरडी के जवान को मूल तैनाती पर भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार