उत्तराखंड: चंपावत पुलिस की आपदा मित्र योजना से प्रभावित हैं मुख्यमंत्री धामी, डीआईजी से मांगा प्रस्ताव
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के किसी जिले में पहली बार शुरू की गई आपदा विंग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित हैं और उन्होंने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से इसके लिए प्रपोजल मांगा है। माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में आपदा विंग की स्थापना की जा सकती है। बता दें कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के किसी जिले में पहली बार शुरू की गई आपदा विंग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित हैं और उन्होंने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से इसके लिए प्रपोजल मांगा है। माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में आपदा विंग की स्थापना की जा सकती है।
बता दें कि आपदा के दौरान पुलिस और एसडीआरएफ अहम भूमिका निभाते हैं। बावजूद इसके आपदा से निपटने के लिए और लोगों की जरूरत होती है। ऐसे में डीआईजी निलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस ने आपदा विंग का गठन किया। इस विंग में उन लोगों को भर्ती किया गया, जो स्वेच्छा से पुलिस के साथ मिलकर जनता की मदद करना चाहते थे। इस विंग में युवाओं के साथ युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आपदा के दौरान ये विंग काफी सहायक सिद्ध हुई।
डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया कि चम्पावत पुलिस की इस व्यवस्था से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी प्रभावित हुए। जिसके बाद उन्होंने इस व्यवस्था को पूरे राज्य में बनाने की मंशा जाहिर की और उन्होंने इसके लिए प्रपोजल मांगा है।
एक्स सर्विस मैन को भी विंग से जोड़ने की कवायद
आपदा विंग से कुछ और लोगों को जोड़ने की कवायद चल रही है। अब इस विंग से उन लोगों को भी जोड़ने की कवायद है, जो कभी सेना का हिस्सा थे और अब सेवानिवृत्ति के बाद फ्री हैं। हालांकि जुड़ने की इच्छा उनकी स्वैच्छिक होगी।
