उदयपुर कांड: कन्हैयालाल के हत्यारों की कोर्ट में पेशी, NIA ने गिरोह के शामिल होने की कही बात
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने वाले दोनों हत्यारों को एनआईए ने कोर्ट में पेश कर दिया है। इस दौरान एनआईए की ओर से दोनों की रिमांड मांगी गई है। आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद की कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोनों को …
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने वाले दोनों हत्यारों को एनआईए ने कोर्ट में पेश कर दिया है। इस दौरान एनआईए की ओर से दोनों की रिमांड मांगी गई है। आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद की कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोनों को फांसी देने की मांग की गई। उधर, हत्यारों की पेशी के लिए कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इधर, एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के दोनों आरोपियों से राजस्थान में ही पूछताछ की जाएगी। एनआईए की टीम उन्हें दिल्ली लेकर नहीं आएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि कन्हैयालाल की हत्या में सिर्फ रियाज और गौस मोहम्मद ही शामिल नहीं है। हत्या की योजना में आरोपियों के गिरोह का हाथ हो सकता है। एनआईए की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या में किसी आतंकवादी संगठन का हाथ नहीं है, लेकिन एक दहशत फैलाने वाला गिरोह इसमें शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें- उदयपुर कांड: कन्हैयालाल के परिजन से मिले सीएम गहलोत, 51 लाख का चेक देकर उन्होंने किया ये वादा…
