रुद्रपुर: बारिश से मुख्य मार्ग जलमग्न, लोग भड़के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। घनी आबादी वाले इलाके और राज्य का सबसे बड़ा वार्ड होने के बावजूद ट्रांजिट कैंप का मुख्य मार्ग जर्जर स्थिति में है और स्थानीय लोग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसके चलते कुछ घंटों की बारिश से जहां मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिस कारण गुस्साये …

रुद्रपुर, अमृत विचार। घनी आबादी वाले इलाके और राज्य का सबसे बड़ा वार्ड होने के बावजूद ट्रांजिट कैंप का मुख्य मार्ग जर्जर स्थिति में है और स्थानीय लोग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसके चलते कुछ घंटों की बारिश से जहां मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

जिस कारण गुस्साये स्थानीय लोगों ने पार्षद के साथ जलभराव के बीच खड़े होकर धान की पौध रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि नगर निगम के अलावा शासन-प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण और जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

गुरुवार दोपहर को वार्ड-नौ शिवनगर के पार्षद मोहन कुमार के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुख्य मार्ग पहुंचे और जलभराव हुए मुख्य मार्ग में खडे़ होकर धान की पौध रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शिवनगर और ट्रांजिट कैंप जाने का एक ही मुख्य मार्ग है। जिसकी स्थिति बेहद ही जर्जर है। जगह-जगह सड़क के टूटे होने की वजह से गहरे गड्डे बने हुए हैं। ऐसे में बुधवार से हो रही बारिश के कारण मुख्य मार्ग पूरी से जलमग्न हो चुका है।

जिसकी वजह से हजारों राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आए दिन सड़क हादसों का ग्राफ भी बढ़ा है। उनका आरोप था कि मुख्य मार्ग को लेकर कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने घोषणाएं भी की थीं। वहीं, नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी जर्जर सड़क का मुददा उठाया गया।

बावजूद इसके शासन-प्रशासन सहित निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई। तो वार्डवासियों को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मधु सिकदार, गंगा देवी, रामवती, कैलाशो देवी, रामदेवी, शांति देवी, संध्या देवी, जयदेव सिंह, मुन्ना लाल, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार