शाहजहांपुर: घर में बंधी बकरी को जंगल में खींच ले गया बाघ, गांव में दहशत
खुटार/ अमृत विचार। बुधवार रात गांव रायपुर पटियात में घर में पल्ली के नीचे बंधी एक बकरी को बाघ ने शिकार बना लिया। बाघ बकरी को जंगल में खींच ले गया। महिला को रात में मामले की जानकारी हुई तो दहशत फैल गई। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई। इसके बाद भी जांच तो दूर …
खुटार/ अमृत विचार। बुधवार रात गांव रायपुर पटियात में घर में पल्ली के नीचे बंधी एक बकरी को बाघ ने शिकार बना लिया। बाघ बकरी को जंगल में खींच ले गया। महिला को रात में मामले की जानकारी हुई तो दहशत फैल गई। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई। इसके बाद भी जांच तो दूर मौके पर जाने की जरूरत नही समझी। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव रायपुर पटियात निवासी हरजीत सिंह की पत्नी सखवीर कौर ने बताया कि उसका मकान जंगल किनारे है। घर में टीन शेड डाल रखी है और चारो तरफ दीवार की बाउंड्री है। उसके पति दिल्ली में ट्रक चलाने का काम करते है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर ही रहती है। जबकि घर के आंगन में बकरियों के लिए पल्ली पड़ी है।
बुधवार रात को वह अपने बच्चों के साथ टीन शेड के अंदर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे पड़ोस के मुख्तियार सिंह के घर के आंगन में बाघ पहुंच गया। उसके बाद बाघ दीवार फांदकर घर में घुस आया और पल्ली के नीचे बंधी तीन बकरियों में एक को मार डाला। बकरी की आवाज सुनकर सो रही सखवीर कौर की आंख खुल गई। बाहर आकर देखने पर एक बकरी गायब मिली। आशंका है कि बाघ जंगल की तरफ बकरी को खींच ले गया है।
बृहस्पतिवार सुबह आसपड़ोस के लोगों के साथ सखवीर कौर ने गन्ने के खेतों में बकरी की तलाश की। इसके बाद भी पता नही चल पाया। बाघ होने की सूचना वनकर्मियों को दी गई। लेकिन वनकर्मी मौके पर नही पहुंचे। जंगल किनारे बाघ होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों का कहना है कि वनविभाग को सूचना दे दी गई है। लेकिन कोई भी अधिकारी सुध लेने की जरूरत नही समझ रहा है। लापरवाही बरतने पर बाघ किसी को अपना निवाला बना सकता है। इसके बाद भी हीलाहवाली की जा रही है। बारिश के दौरान पग चिन्ह मिट गया है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कार आनियंत्रित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत
