बहराइच: चोरी की 30 मोबाइल के साथ बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह पुलिस ने रेलवे क्रासिंग के निकट जांच के दौरान मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 30 चोरी की मोबाइल बरामद हुई है। जिन्हे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मोबाइल को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक …

बहराइच। दरगाह पुलिस ने रेलवे क्रासिंग के निकट जांच के दौरान मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 30 चोरी की मोबाइल बरामद हुई है। जिन्हे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मोबाइल को पुलिस ने सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दरगाह पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध सख्ती के निर्देश दिए थे। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम दरगाह के सालारगंज रेलवे क्रासिंग के पास जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को पकड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों के पास से 30 चोरी की मोबाइल विभिन्न कंपनी के बरामद हुए। जिसे सीज कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान जावेद खान पुत्र ताहिर खान निवासी छोटी तकिया बकरी बाजार छावनी, इमरान अहमद पुत्र हसन अहमद और बाल अपचारी एकराम कुरैशी पुत्र मती उल्ला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें-उन्नाव: पति की गला दबाकर हत्या…फिर घर में दफनाया शव, इस तरह खुला मामला

संबंधित समाचार