SC की टिप्पणी के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बोले- PM कब तक नुपूर शर्मा को बचाएंगे?
हैदराबाद। नुपूर शर्मा के बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री अभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे? प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि किसी को सस्पेंड कर देना कोई सजा नहीं होती। आप सिर्फ नुपूर शर्मा के प्रधानमंत्री नहीं हैं। आप देश की 133 …
हैदराबाद। नुपूर शर्मा के बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री अभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे? प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि किसी को सस्पेंड कर देना कोई सजा नहीं होती। आप सिर्फ नुपूर शर्मा के प्रधानमंत्री नहीं हैं। आप देश की 133 करोड़ की जनता के प्रधानमंत्री हैं जिसमें 20 करोड़ के करीब मुसलमान भी रहते हैं। आप (PM) कब तक नुपूर शर्मा को बचाएंगे?
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ओवैसी ने कहा, कन्हैयालाल ने तो कम्प्लेंट दी थी कि उसकी जान को खतरा है। ये राजस्थान की सरकार की गलती है। उनको प्रोटेक्शन देनी चाहिए थी।
ओवैसी ने कहा कि कन्हैयालाल आज जिंदा होते अगर राजस्थान की पुलिस हरकत करती। उसे जो धमकी आई, उसपर एक्ट करती। नूपुर शर्मा को भी जो धमकियां दी जा रही हैं, वो गलत हैं। उदयपुर की घटना पर ओवैसी ने कहा कि ‘मैं उनका (आरोपियों) प्रवक्ता नहीं हूं। मैं उनकी इस गलत हरकत के खिलाफ… उन्होंने गंदगी की है… हॉरिबल क्राइम किया है… मैं कन्डेम करता हूं… एक वीडियो बनाकर जिस तरह उन्होंने कन्हैयालाल को मारा, उसे कन्डेम करते हैं। पर उसी उदयपुर में चंद साल पहले एक अफरोजुल नाम, वेस्ट बंगाल के लेबरर को एक शख्स ने कट्टे से मार कर उसका वीडियो बनाया, उसके जिस्म को जलाया… उसे भी कन्डेम करना चाहिए।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की जमकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके कारण के कारण देश भर में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं और इसने लोगों को भावनाओं को भड़काया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नूपुर शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो गईं हैं। अब इस मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा, गुजरात की क्लीन चिट पर भाजपा इतनी बात करती है तो फिर आज के फैसले पर वह क्या कहेगी।
ओवैसी ने कहा कि नूपुर शर्मा हैदराबाद में बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मेंबर हैं। वह आज भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं। आप नूपुर शर्मा को बचा रहे हैं और दूसरी तरफ जुबैर को गिरफ्तार कर रहे हैं। एक महिला को बचा रहे हैं और दूसरी तरफ एक महिला के नाम पर जो घर है, उसे तोड़ देते हैं।
ये भी पढ़ें : नुपूर शर्मा को SC से झटका, कहा- HC में दायर करें याचिका, टीवी पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए
ये भी पढ़ें : जानिए कौन हैं नूपुर शर्मा को फटकार लगाने वाले जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला
