हरदोई: ग्रामीणों ने गर्रा नदी के किनारे से पकड़ा मगरमच्छ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में गर्रा नदी से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकडा। मगरमच्छ दिखने की सूचना एक दिन पहले ही ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी थी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों के साहस की सराहना की जा रही है। बाबरपुर गांव के उत्तर …

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में गर्रा नदी से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकडा। मगरमच्छ दिखने की सूचना एक दिन पहले ही ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी थी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों के साहस की सराहना की जा रही है।

बाबरपुर गांव के उत्तर गर्रा नदी के किनारे बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया था, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी पर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह को लोगों ने पुनः मगरमच्छ को देखा तो दहशत में आ गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई। कुछ ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए मोटी रस्सी का जाल डाल दिया। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी से मगरमच्छ के जबड़े व पूंछ को बांधकर एक पेड़ से बांध दिया है।

जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची कि आस-पास के कई गांवों के लोग मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस तो तत्काल मौके पर पहुंची पर वन विभाग के कर्मचारी काफी देर से पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को अपने कब्जे लिया और निजामपुर नर्सरी ले गए।

वन कर्मियों ने बताया कि अधिकारियों का निर्देश मिलने पर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। मगरमच्छ को पकड़ने वाले ग्रामीण सत्यम, विकास, सौरभ आदि के साहस की सराहना की जा रही है। बताते चलें कि बीते 1 वर्ष पहले भी गर्रा नदी में इसी स्थान पर मगरमच्छों दिखाई दिए थे, जिनको वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया था।

पढ़ें-अयोध्या: मिर्ची तालाब से निकला विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार