बरेली: फरीदपुर में नूपुर शर्मा पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक पर भड़काईं धार्मिक भावनाएं, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर फरीदपुर निवासी व्यक्ति ने विवादित पोस्ट फेसबुक पर डाली जो मिनटों में शहरभर में वायरल हो गई। इसको लेकर लोग आक्रोशित हो उठे। पुलिस ने बिना देर किए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ला निवासी सत्यम …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर फरीदपुर निवासी व्यक्ति ने विवादित पोस्ट फेसबुक पर डाली जो मिनटों में शहरभर में वायरल हो गई। इसको लेकर लोग आक्रोशित हो उठे। पुलिस ने बिना देर किए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ला निवासी सत्यम गौड़ ने बताया कि नगर में फेसबुक पर एक कमेंट वायरल हो रहा है जो काफी विवादित है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। पुलिस ने जांच की तो कमेंट नूपुर शर्मा को लेकर किया गया था। फेसबुक आईडी faizan khan नाम से बनी हुई है जो मोहल्ला बक्सरिया का ही रहने वाला है।

उसके पिता का नाम सफीक है। सत्यम ने पुलिस को आरोपी की फेसबुक आईडी व कमेंट का स्क्रीन शॉट भी दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगी। उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: एसपी ट्रैफिक की कार्यप्रणाली से परेशान होमगार्ड इकट्ठे होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

संबंधित समाचार