बागेश्वर: 43.75 करोड़ की जिला योजना परिव्यय अनुमोदित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला योजना की बैठक ली। इसमें 43.75 करोड़ रुपये की जिला योजना परिव्यय अनुमोदित किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ ही ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु कृषि के साथ ही पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य पालन पर विशेष ध्यान …

बागेश्वर, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला योजना की बैठक ली। इसमें 43.75 करोड़ रुपये की जिला योजना परिव्यय अनुमोदित किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ ही ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु कृषि के साथ ही पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

विकास भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सरकारी धन का दुरपयोग कतर्इ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शौचालय में अनिवार्य रूप से जल संयोजन हो। उन्होंने उरेडा द्वारा पूर्व में लगाए गए सोलर लाइटों की जांच कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। साथ ही उन्होंने परियोजना प्रबंधक उरेडा को अच्छी क्वालिटि के सोलर लाइट लगाने के साथ ही उनकी मेंटीनेंस व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान गांव में जनता के बीच जा कर योजनाएं बताएं व उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित भी करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर योजनाओं का क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। योजना बनाने से पूर्व जनप्रतिनिधियों से योजना प्रस्ताव भी आवश्य लें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिए बिना ही जिला योजना में योजनाएं प्रस्तुत करने पर नाराजगी जताई।। जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर दोबारा जिला योजना प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधायक कपकोट की मांग पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुअर, बंदरों द्वारा फसलों को भारी नुकसान से बचाने हेतु सुरक्षा प्रस्ताव बनाने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिए।

बैठक में कृषि विभाग का 319.75 लाख, उद्यान 283.75, पशुपालन 243, मत्स्य 150, सिंचार्इ 360, लघुडाल 261.67, पर्यटन 433, शिक्षा 437, चिकित्सा 90.50, जलसंस्थान 297.31, लोनिवि 780.56, बाल विकास 41.54 लाख, सहित अन्य विभागों का परिव्यय अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी विनीत कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना व कौशल विकास ग्रामीण लाभार्थियों को चैक, चाबी, प्रमाण पत्र व किट वितरित किए। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, हेमा देवी, पुष्पा दानू, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य गोपाल सिंह, जनार्दन लोहनी, मदन राम, नरेंद्र लाल, पूरन सिंह,चंदन सिंह, हरीश ऐठानी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार