बिजनौर: उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित तीन डॉक्टरों का ट्रांसफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग की ओर से जिले के एक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित तीन डॉक्टरों का गैर जनपद में प्रभाव से ट्रांसफर किया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को बुलंदशहर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाकर भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर के मेडिकल ऑफिसर …

बिजनौर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग की ओर से जिले के एक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित तीन डॉक्टरों का गैर जनपद में प्रभाव से ट्रांसफर किया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को बुलंदशहर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शील कुमार गौतम को नजीबाबाद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली के अधीन तथा डॉ. मनीष राज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत के अधीन ट्रांसफर किया गया है। डॉ. पवन कुमार जायसी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरकोट से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं के अधीन ट्रांसफर किया गया है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: हरियाणा में स्वार के कारपेंटर की सड़क हादसे मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार