गजब प्रेम: कन्नौज में करंट की चपेट में आने से सारस की मौत पर साथी ने भी छोड़ी दुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज/तिर्वा। लैला मजनू और शीरी फरहाद के किस्से खूब सुने हैं। ये भी सुना है कि दोनों जीतेजी न मिल सके तो एक साथ मौत को गले लगा लिया लेकिन जीवजंतुओं में ऐसे मामले बिरले ही मिलते हैं किंतु क्षेत्र में सारस के जोड़े के गजब प्रेम का मामला सामने आया जब एक की करंट से …

कन्नौज/तिर्वा। लैला मजनू और शीरी फरहाद के किस्से खूब सुने हैं। ये भी सुना है कि दोनों जीतेजी न मिल सके तो एक साथ मौत को गले लगा लिया लेकिन जीवजंतुओं में ऐसे मामले बिरले ही मिलते हैं किंतु क्षेत्र में सारस के जोड़े के गजब प्रेम का मामला सामने आया जब एक की करंट से जान चली गई तो जोड़ीदार ने गम में दुनियां छोड़ दी। बाद में ग्रामीणों ने दोनों के गड्ढा खोदकर दफना दिया।

सारस के बारे में कहा जाता है कि ये जोड़ा बनाने के बाद मरते दम तक साथ रहते हैं। एक साथी मर जाता है तो दूसरा वियोग में जान दे देता है। थाना इंदरगढ़ के हसेरन ब्लाक के पास लाख बहोसी पक्षी विहार है। यहां मौसम बदलने पर देश-विदेश के प्रवासी पक्षी आते हैं। मौसम अनुकूल होने पर अपने देश लौट जाते हैं। पक्षी विहार के आस पास गांवों में सारस पक्षी भी आने लगे हैं।

क्षेत्र के उदयपुर गांव के बाहर खेतो में सारस के कई जोड़े रहते हैं। खेतों के पास से एचटी लाइन के तार निकले हैं। गुरुवार देर शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक सारस झुलसकर गिर गया और थोड़ी देर में ही मौत हो गयी। यह देख साथ उड़ रहा दूसरा सारस शव के पास ही बैठ गया और आंखों से आंसुओं की धार निकलने लगी।

सुबह होने पर नजारा भावुक और आश्चर्यचकित करने वाला था। साथी सारस अपने साथी की गर्दन पर गर्दन रख दुनियां को अलविदा कह चुका था। यह देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गयीं। ग्रामीणों ने दोनों के शवों की यात्रा निकाल खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इस घटना को पूरे दिन चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: हरियाणा में स्वार के कारपेंटर की सड़क हादसे मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार