शाहजहांपुर: सांसद ने बताईं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं
पुवायां, अमृत विचार। सांसद अरुण कुमार सागर ने विधानसभा पुवायां में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा भी मौजूद रहे। बूथ सशक्तिकरण के लिए गठित टीम के साथ विकास खण्ड पुवायां के बूथ संख्या 298, 342, 343, 345, 367, 378, …
पुवायां, अमृत विचार। सांसद अरुण कुमार सागर ने विधानसभा पुवायां में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा भी मौजूद रहे।
बूथ सशक्तिकरण के लिए गठित टीम के साथ विकास खण्ड पुवायां के बूथ संख्या 298, 342, 343, 345, 367, 378, 420, 427, 440 व 447 बूथों पर सांसद अरुण कुमार सागर ने जनसम्पर्क कर लोगों से गांवों की समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया।
कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि सभी को मिल रही होगी। लोगों ने हाथ उठाकर हां कहा। पश्चात सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत येाजना से स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाने के लिए मदद और उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन बांटे गए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री जनधन योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सभी को लाभ मिल रहा होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को सरकार की योजनाएं बताएं और उनहें लाभ दिलाएं। इस दौरान सांसद और जिलाध्यक्ष ने पौधारोपण भी किया।
