देहरादून: रात तीन बजे तीन घरों में चोरों का तांडव, पुलिस की तफ्तीश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। शहर में तीन जगहों पर देर रात चोरी का मामला प्रकाश में आया है जहां चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बना खुलकर लूटपाट की। गोरखपुर चौक के पास बदमाशों ने यहां महिलाओं को पहले कमरे में बंद किया और फिर घर लूटा। इसी के पास बमाशों ने एक और घर …

देहरादून, अमृत विचार। शहर में तीन जगहों पर देर रात चोरी का मामला प्रकाश में आया है जहां चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बना खुलकर लूटपाट की।

गोरखपुर चौक के पास बदमाशों ने यहां महिलाओं को पहले कमरे में बंद किया और फिर घर लूटा। इसी के पास बमाशों ने एक और घर को लूटा। जबकि तीसरी घटना बनियावाला में हुई है। पुलिस के अनुसार घर में लूट की घटना रात करीब तीन बजे हुई। तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर दाखिल हुए।

उन्होंने दोनों महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया और जेवर आदि लूट लिए। दूसरी चोरी गोरखपुर चौक से कुछ ही दूरी पर नितिन नाम के एक युवक के घर पर हुई है और एक बॉक्स चोरी की बात पुलिस को बतायी जो उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक खेत मि पड़ा मिला। घटना के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। उधर पुलिस तेजी से तफ्तीश में लगी है।

संबंधित समाचार