बहराइच: हिस्सेदारी की बात नहीं बनी तो कथित पत्रकार ने मारपीट का लगाया आरोप
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक कथित पत्रकार ने पांच हजार रुपए का घूस मांगा। घूस न देने पर धमकी दी। साथ ही दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। कथित पत्रकार का आडियो वायरल हो रहा है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखुरद्वारा गांव निवासी सुनील कुमार अपने आपको एक संस्था …
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक कथित पत्रकार ने पांच हजार रुपए का घूस मांगा। घूस न देने पर धमकी दी। साथ ही दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। कथित पत्रकार का आडियो वायरल हो रहा है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखुरद्वारा गांव निवासी सुनील कुमार अपने आपको एक संस्था का पत्रकार बताकर लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र के तहसील संवाददाता को फोन किया। कोतवाली क्षेत्र के गोडहिया नंबर एक निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह और कड़सर बेतोरा निवासी बृजेश सिंह तहसील संवाददाता को फोन कर बालू खनन होने की जानकारी ली। साथ ही हिस्सा दिलाने की बात कही।
जब दैनिक समाचार पत्र के संवाद दाता ने इसका विरोध किया तो मारपीट का आरोप लगाते हुए धमकी दी। साथ कोतवाली में फर्जी तहरीर दे दी। कथित पत्रकार के कहने पर हुजूरपुर निवासी एक महिला द्वारा दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कथित पत्रकार के घूस मांगने का आडियो वायरल हो रहा है। अनिरुद्ध सिंह और बृजेश सिंह ने कोतवाल दद्दन सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया है।
पढ़ें-बहराइच: दुकान और मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
