गौतम बुद्ध नगर: OLX ऑटो से मंगवाई कार, टेस्ट ड्राइव का बताकर युवक कार लूटकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 से बुधवार को तीन बदमाश OLX ऑटो से टेस्ट ड्राइव के लिए मंगाई कार लूटकर फरार हो गए। बतादें कि आरोपियों ने कंपनी के कर्मचारी और चालक को धक्का देकर वारदात को अंजाम दिया। दो आरोपियों रोजा जलालपुर गांव निवासी रिंकू और प्रशांत उर्फ गोल्डी को …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 से बुधवार को तीन बदमाश OLX ऑटो से टेस्ट ड्राइव के लिए मंगाई कार लूटकर फरार हो गए। बतादें कि आरोपियों ने कंपनी के कर्मचारी और चालक को धक्का देकर वारदात को अंजाम दिया। दो आरोपियों रोजा जलालपुर गांव निवासी रिंकू और प्रशांत उर्फ गोल्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले को लेकर बतादें कि बिसरख कोतवाली में सोबेक ऑटो इंडिया प्राइवेट लि. (OLX ऑटो) के संदीप नेगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी कारों की खरीद व बिक्री करती है। कंपनी टेस्ट ड्राइव की भी सुविधा देती है। कार का ऑनलाइन विज्ञापन देखकर रिंकू ने कंपनी से संपर्क किया था। रिंकू ने टेस्ट ड्राइव के लिए फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-3 के पास कार मंगाई।

इसके बाद संदीप नेगी और कंपनी का ड्राइवर जीशान कार लेकर सेक्टर-3 पहुंचे। जहां रिंकू, गोल्डी व शिवम मिले। एक आरोपी बाइक पर था। टेस्ट ड्राइव के दौरान उन्होंने गाड़ी रोककर बाहर से जायजा लेने को कहा। आरोपी ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। बाकी बाहर आ गए और एक ने बाइक स्टार्ट कर दी। दूसरे आरोपी ने संदीप और जीशान को धक्का दिया और कार लूटकर फरार हो गए।

पढ़ें-OLX पर बाइक का विज्ञापन देकर दो लाख 80 हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दो को दबोचा

संबंधित समाचार