हल्द्वानी: गुमशुदा चल रहे दोनों भाईयों के शव खाई से बरामद
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी थाने में जिन दो सगे भाईयों की गुमशुदगी दर्ज थी उनके शव आज नैनीताल मार्ग में गेठिया के समीप खाई से बरामद हुए हैं। दोनों भाई रविवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी पेपर देने आए थे और तभी से इनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी। बता दें राजा कालोनी ट्रांजिट …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी थाने में जिन दो सगे भाईयों की गुमशुदगी दर्ज थी उनके शव आज नैनीताल मार्ग में गेठिया के समीप खाई से बरामद हुए हैं। दोनों भाई रविवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी पेपर देने आए थे और तभी से इनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी।
बता दें राजा कालोनी ट्रांजिट कैम्प निवासी रामलखन और उसका भाई राजकुमार पुत्र उन्नति देव प्रसाद रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आये थे। दोनों घर से बाइक संख्या यूके 06-ए-8391 पर गये थे। परीक्षा केन्द्र पहुंचने के बाद दोनों ने घर पर सकुशल पहुंचने की सूचना भी दी थी। लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे।
बताया जा रहा है कि युवकों की खोजबीन के लिए परिजन ने हल्द्वानी थाने में गुहार लगाई थी पुलिस और परिजन पिछले 5 दिनों से उनकी तलाश में जुटी हुई थी जहां आज उनका शव बरामद हुआ है घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है एसएम अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः युवकों की बाइक खाई में गिर गई होगी।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
