काशीपुर: महिला पर फावड़े से हमला कर दांत तोड़े, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में एक महिला के साथ गांव के लोगों पर फावड़े से हमला कर दांत तोड़ने का आरोप लगा है। कुंडा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित शीलो बाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही विशन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कौर व कमलजीत कौर ने गाली गलौज कर …

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में एक महिला के साथ गांव के लोगों पर फावड़े से हमला कर दांत तोड़ने का आरोप लगा है। कुंडा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित शीलो बाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही विशन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कौर व कमलजीत कौर ने गाली गलौज कर मारपीट करने और फावड़े से हमला कर उसके दांत तोड़ने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार