बागेश्वर: बारिश का कहर, मकान गिरा, मलबे में दबे मवेशी
बागेश्वर, अमृत विचार। द्यांगण गांव में शनिवार की सुबह एक मकान भरभरा कर गिया गया। इससे मलबे में भैंस दब गई। हालांकि घर में रहने वाले लोग घटना में बालबाल बच गए। राजस्व और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। पशु पालन विभाग की टीम उनके उपचार में जुट गई है। फिलहाल बारिश थम गई …
बागेश्वर, अमृत विचार। द्यांगण गांव में शनिवार की सुबह एक मकान भरभरा कर गिया गया। इससे मलबे में भैंस दब गई। हालांकि घर में रहने वाले लोग घटना में बालबाल बच गए। राजस्व और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। पशु पालन विभाग की टीम उनके उपचार में जुट गई है।
फिलहाल बारिश थम गई है लेकिन पुराने मकान गिरने का सिलसिला तेज हो गया है। जिला मुख्यालय से दो किमी दूर द्यांगण गांव में मिट्टी, पत्थर, लकड़ी से बना मकान गिर गया। प्रभावित शेर सिंह पुत्र दीवान सिंह ने सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची।
तहसीलदार दीपिका आर्य ने बताया कि मकान के मलबे में भैंस दब गई थी, जिसे निकाल लिया गया है। पशुपालन विभाग की टीम के अनुसार, दोनों मवेशियों का इलाज चल रहा है। घटना में परिवार के किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
