गदरपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका ने चलाया अभियान, छह दुकानदारों का चालान
गदरपुर, अमृत विचार। देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लागू होने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा नगर की दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान एक किराने की दुकान एवं एक फास्ट फूड सहित छह दुकानों के चालान किये गये। जिसमें 5200 रुपये की वसूली की गयी। जुर्माना न देने वालों के खिलाफ चालानी …
गदरपुर, अमृत विचार। देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लागू होने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा नगर की दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान एक किराने की दुकान एवं एक फास्ट फूड सहित छह दुकानों के चालान किये गये। जिसमें 5200 रुपये की वसूली की गयी। जुर्माना न देने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
अधिशासी अधिकारी प्रवीन सक्सेना के नेतृत्व में पालिकाकर्मियों द्वारा नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी के अनुसार जुर्माना न देने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समय-समय पर चलाया जायेगा जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग सके। कहा, जो भी दुकानदार इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कोर्ट कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। ईओ ने बताया कि जिन दुकानदारों को जुर्माना किया गया है यदि उनके द्वारा जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की गयी तो उनके खिलाफ कोर्ट का चालान किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया अभी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोबारा पकड़े नियमों का पालन नहीं करते पकड़े जाने पर जुर्माने की धनराशि बढ़ाई भी जा सकती है। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों की पालिका कर्मियों से नोकझोक भी हुई। अभियान में युगल किशोर गुप्ता, अशोक कुमार बांगा, सीताराम, वीरेन्द्र कुमार आदि कर्मी थे।
