उन्नाव: घरों में जलभराव होने से परेशान लोगों ने तहसील पहुंचकर किया हंगामा
उन्नाव/सफीपुर। तहसील सभागार में एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। दूसरी ओर सराय सूबेदार पूर्वी के एक सैकड़ा लोग बारिश में भीगते हुए तहसील पहुंच गए। लोगों ने नाला न बनने से बारिश में घरों के अंदर जल भराव होने की शिकायत की। नगर पंचायत के अनुसार …
उन्नाव/सफीपुर। तहसील सभागार में एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। दूसरी ओर सराय सूबेदार पूर्वी के एक सैकड़ा लोग बारिश में भीगते हुए तहसील पहुंच गए। लोगों ने नाला न बनने से बारिश में घरों के अंदर जल भराव होने की शिकायत की। नगर पंचायत के अनुसार रेलवे की भूमि आड़े आने की वजह से नाला निर्माण कार्य नही हो पा रहा है।
एडीएम नरेंद्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह संपूर्ण समाधान में फरियादियों की शिकायत सुनकर निस्तारण कर रहे थे। उसी समय कस्बा के सराय सूबेदार पूर्वी मोहल्ला के निवासी निशा ,शशि देवी, मुन्नी देवी, अर्चना तिवारी, पुष्पा सहित सैकड़ों लोग बारिश में भीगते हुए तहसील दिवस में पहुंच गए। इन लोगो ने बताया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाला न बनने की वजह से सडको पर जल भराव रहता है। सुबह तेज बारिश होने की वजह से पानी घरों के अंदर भर गया।
जिससे मोहल्ले वासियों को मुसीबत हो रही है। जल भराव से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। अधिशाषी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि नाला निर्माण रेलवे की भूमि से निकलेगा ,कई बार रेलवे को पत्र भेज अनुमति मांगी गई है किंतु अभी तक अनुमति नही मिल पाई है।जल भराव की समस्या का जल्द निस्तारण कराया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-बरेली: 6 जेई , 27 कर्मचारी मिलकर वार्डों में जलभराव की समस्या करेंगे हल
