बरेली: फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर नियंत्रण करेंगे अग्नि सचेतक
बरेली, अमृत विचार। आग लगने पर कई बार फायर ब्रिगेड मौके पर देर से पहुंचती है। ऐसी स्थिति में अग्नि सचेतक लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए फायर ब्रिगेड ने जनपद में 15 सौ अग्नि सचेतक तैयार किए हैं। हर ब्लाक में सौ अग्नि सचेतकों को तैयार करने के आदेश दिए गए …
बरेली, अमृत विचार। आग लगने पर कई बार फायर ब्रिगेड मौके पर देर से पहुंचती है। ऐसी स्थिति में अग्नि सचेतक लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए फायर ब्रिगेड ने जनपद में 15 सौ अग्नि सचेतक तैयार किए हैं। हर ब्लाक में सौ अग्नि सचेतकों को तैयार करने के आदेश दिए गए थे।
गर्मी के मौसम में शहर से लेकर देहात तक आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। आग लगने के कारण किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने पहुंचती है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। किसानों के ऐसे नुकसान को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड ने शासन के आदेश पर हर ब्लाक में सौ अग्नि सचेतक तैयार किए हैं। गांव के लोगों को आग लगने के दौरान क्या करना चाहिए। जिससे आग पर काबू पाया जा सके। इसके लिए उन्हें दमकल द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
आग लगने की सूचना पर फायर-ब्रिगेड विभाग इसकी जानकारी अग्नि सचेतकों को भी देगा। अग्नि सचेतक ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास करेंगे। जब तक दमकल टीम को पहुंचने का मौका मिल जाएगा। वह अग्नि-सचेतक की मदद से बचाव कार्य में जुट जाएगी। अच्छा कार्य करने वालों पुरस्कृत भी किया जाएगा। जनपद में कुल 15 ब्लाक हैं।
विभाग को मिलेंगे 56 नए जवान
नवाबगंज फायर स्टेशन पर इन दिनों विभाग की तरफ से लगाए गए 56 रिक्रूट को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इन जवानों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। विभाग में जल्द ही यह जवान अपनी सेवा देने के लिए तैयार होंगे। सीएफओ ने बताया कि विभाग के पास आग बुझाने के पर्याप्त साधन हैं। आधुनिक उपकरणों के साथ ही 14 बड़ी तो आठ छोटी अग्निशमन गाड़ियां व तीन मोटर बाइक हैं।
गांव-देहात क्षेत्र में अक्सर देखा गया है कि जब भी आग लगती है तो दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में देरी होने की वजह से काफी नुकसान हो जाता है। ऐसे में अग्नि सचेतक की अहम भूमिका रहेगी। सभी ब्लाकों में 15 सौ से ज्यादा अग्नि सचेतक को प्रशिक्षण दिया गया है।- चन्द्र मोहन शर्मा, सीएफओ, बरेली।
ये भी पढ़ें- बरेली: इस्कॉन मंदिर में किया गया पौधारोपण
