लखनऊ: गांव के युवक ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 35 साल व्यक्ति ने बेरहमी की हदें पार कर दी हैं। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी के …

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 35 साल व्यक्ति ने बेरहमी की हदें पार कर दी हैं। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

मासूम पीड़िता के पिता ने सतरिख पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मामले को लेकर बतादें कि सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम 7 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही केतार जो 35 साल का है मासूम को बहला-फुसलाकर गांव के पास के बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब बच्ची की चीख ग्रामीणों ने सुनी तो हरकंप मच गया गांव वालों के आते देख आरोपी बालिका को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

मामले को लेकर कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। और आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पढ़ें-अयोध्या: मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में जज ने कोतवाल को किया तलब

संबंधित समाचार