आगरा में डबल मर्डर के मामले से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
आगरा। यूपी के आगरा जिले में डबल मर्डर के मामले से इलाके में सनसनी मच गई। बता दें कि आज यानि रविवार को व्यापारी और उसकी पत्नी की हत्या के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल फैला हुआ है। जिले में डबल मर्डर की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को …
आगरा। यूपी के आगरा जिले में डबल मर्डर के मामले से इलाके में सनसनी मच गई। बता दें कि आज यानि रविवार को व्यापारी और उसकी पत्नी की हत्या के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल फैला हुआ है। जिले में डबल मर्डर की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को लेकर पुलिस का मानना हैं कि लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
बता दें कि आगरा जिले में पिनाहट कस्बे का डबल मर्डर मामला सामने आ रहा हैं। बता दें कि गल्ला व्यवसाई 70 साल सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी 65 साल कृष्णा की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
यह घटना आज यानि रविवार दोपहर जब व्यवसाई घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों को किसी अनहोनी की शंका हुई, जिसके बाद पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा, तब पता चला की गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी का खून से सना हुआ शव फर्श पर पड़ा था।
जिले में हुए डबल मर्डर की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक सुरेश चंद्र गुप्ता का पिनाहट में गल्ले की आढ़त और तेल मिल है। शनिवार को वह अपने बेटे के पास आगरा आए थे। शाम को लौटकर पिनाहट पहुंचे।
डबल मर्डर के मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सुरेश चंद गुप्ता के कपड़े गीले थे। घर में सामान बिखरा हुआ था। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पति और पत्नी की हत्या की है।
पढ़ें-अयोध्या डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, बताया प्रेम प्रसंग में हुई थी दोनों युवकों की हत्या
