हल्द्वानी: सागौन की लकड़ी पकड़ी, वन अधिकारी के साथ अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने सागौन की लकड़ी से लदी गाड़ी पकड़ी है। इस दौरान चालक और उसमें बैठा एक अन्य तस्कर भाग निकला। कार्रवाई के दौरान वन अधिकारी के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि टीम ने सक्रियता और सख्ती बढ़ाते हुए सागौन के लट्ठों व गाड़ी को जब्त कर लिया है। वन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने सागौन की लकड़ी से लदी गाड़ी पकड़ी है। इस दौरान चालक और उसमें बैठा एक अन्य तस्कर भाग निकला। कार्रवाई के दौरान वन अधिकारी के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि टीम ने सक्रियता और सख्ती बढ़ाते हुए सागौन के लट्ठों व गाड़ी को जब्त कर लिया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तराई केंद्रीय वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. अभिलाषा सिंह के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई थी। मुखबिन की सूचना पर प्रभारी सुरक्षा दल कैलाश तिवारी के नेतृत्व में टीम रविवार को दोपहर करीब एक बजे टांडा रेंज में फील्ड लालकुआं के पास पहुंची। वहां करीब पौने दो बजे एक टाटा एस वाहन संख्या यूके 04 सीबी 3710 को आता देख सभी चौकन्ने हो गए।

संदिग्ध लगने पर उसे रोक लिया गया। इस दौरान चालक और एक अन्य व्यक्ति वाहन से कूदकर भाग निकले। गाड़ी चेक की गई तो सागौन के नपत के पांच लट्ठे मिले, जो कि पराल से ढक रखे थे। इस दौरान मौके पर आकर कुछ लोगों ने प्रभारी सुरक्षा दल के साथ अभद्रता भी की। टीम में वन दरोगा नईम अहमद, दिनेश चंद्र शाही, प्रकाश चंद तिवारी, राहुल कंनवाल आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार