सीतापुर: चन्द्रशेखर की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। चन्द्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के विरोध में संगठन ने धरना और प्रदर्शन किया। रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा और राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग भी की। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद और …

सीतापुर। चन्द्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के विरोध में संगठन ने धरना और प्रदर्शन किया। रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा और राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग भी की। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों को राजस्थान में गिरफ्तार किया गया।

इसी के विरोध में रविवार को संगठन सड़क पर उतर आया। आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के जिलाध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहले लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में सभी जमा हुए। जानकारी पाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आ पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो जुलाई को राजस्थान में उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद को गिरनफ्तार कर लिया गया था।

गहलोत सरकार के इशारे पर चन्द्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया गया था, जो कि असंवैधानिक है। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में सीएचए के कर्मचारियों की मांग को संज्ञान में लेकर उन्हें नियमित करने की बात कही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरज चौधरी, राकेश राजवंशी, मनोज कुमार, तौकीर अहमद अंसारी, अनिरुद्ध कुमार, अशोक कुमार, रविकांत गौतम, रमाकांत चौधरी, अभिषेक, रामकुमार चौधरी, अमित कुमार, राहुल कुमार, दिलावर, अर्जुन सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-व्यक्तित्व निर्माण के लिए आगे आएं पंचायतें: डॉ. चन्द्रशेखर राणा

संबंधित समाचार