असम बाढ़: पांच और लोगों की मौत, 18.35 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 18.35 लाख हो गई, जो एक दिन पहले 22.17 लाख थी। दूसरी ओर, बाढ़ संबंधी घटनाओं में पांच और लोगों की जान चली गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण …
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 18.35 लाख हो गई, जो एक दिन पहले 22.17 लाख थी। दूसरी ओर, बाढ़ संबंधी घटनाओं में पांच और लोगों की जान चली गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार आज करीमगंज, लखीमपुर, नगांव और शिवसागर जिलों में विभिन्न स्थानों पर पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पूरे राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। 23 जिलों में बाढ़ से अब भी 18,35,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं।
ये भी पढ़े – दिल्ली विधानसभा: दो दिवसीय मॉनसून सत्र चार जुलाई से शुरू
