लालू यादव सीढ़ी से गिर कर हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज अपने आवास पर सीढ़ी से गिर कर घायल हो गये। राजद सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि यादव अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर सीढी से उतरते समय अचानक गिर पड़े। इससे उनके दाहिने कंधे …

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज अपने आवास पर सीढ़ी से गिर कर घायल हो गये। राजद सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि यादव अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर सीढी से उतरते समय अचानक गिर पड़े। इससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गयी है। साथ ही उन्हें कमर में भी गंभीर चोटें लगी है।

यादव को तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया और वहां उनका एमआरआई करवाया गया । रिपोर्ट में कंधे की हड्डी टूटने और कमर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। दो बड़े चिकित्सकों से भी यादव ने सलाह ली है और दोनों ने एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े – केरल: सोना तस्करी मामले का आरोपी ने जान को खतरा होने का दावा किया

संबंधित समाचार