आतंकियों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर किया घायल
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने बिजबेहरा में फिरदौस अहमद नाम के एक पुलिसकर्मी पर गोलीबारी की, जिससे वह घायल हो गया। उनके पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल …
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने बिजबेहरा में फिरदौस अहमद नाम के एक पुलिसकर्मी पर गोलीबारी की, जिससे वह घायल हो गया। उनके पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बताई गई है। इस बीच, पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमले के लिए जिम्मेदार हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े – लालू यादव सीढ़ी से गिर कर हुए घायल
