पिथौरागढ़ में नेपाली रीति रिवाज से 38 साल के युवक ने नाबालिग से की शादी, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। देवभूमि में शर्मशार करने वाला सामने आया है जहां नेपाली रीति रिवाज से एक नाबालिग बेटी का विवाह 38 साल के युवक से कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई। जिसके बाद नाबालिग लड़की को ढूंढ लिया गया और आरोपी युवक को विकास भवन के पास से …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। देवभूमि में शर्मशार करने वाला सामने आया है जहां नेपाली रीति रिवाज से एक नाबालिग बेटी का विवाह 38 साल के युवक से कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई। जिसके बाद नाबालिग लड़की को ढूंढ लिया गया और आरोपी युवक को विकास भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिथौरागढ़ से समीप मर्सोलीभाट गांव में नाबालिग का विवाह कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर एसआई मेघा शर्मा टीम लेकर गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि गांव में एक 16 साल की नाबालिग का विवाह कराया गया है जो पिछले 10 दिनों से गांव में नहीं दिखाई दे रही है।

परिजनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का टीका रविंद्र सैलाल निवासी देवलगांव धारचूला से कर दिया है। नेपाली रीति-रिवाज में इसे विवाह ही माना जाता है। बालिका का हाईस्कूल का प्रमाणपत्र परिजनों से लिया, जिससे उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। पिता द्वारा बताए गए पते से लड़की को ढूंढ लिया गया। काउंसलिंग के बाद नाबालिग को सखी वन सेंटर में रखा गया है। वहीं , नाबालिग से विवाह करने वाले रविंद्र सैलाल के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

संबंधित समाचार