अयोध्या: मिनी सचिवालय में 24 योजनाओं का रिकार्ड न रखने वाले प्रधान व सचिव पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले की पंचायतों में संचालित हो रहे मिनी सचिवालय में परिवार, जन्म मृत्यु, अचल संपत्ति, वित्त, पेंशन, मनरेगा, विकास कार्य, हैंडपम्प, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास आदि 24 योजनाओं का रिकार्ड रखने का निर्देश दिया गया है। रिकार्ड न रखने पर सचिव व प्रधानों सहित अन्य जिम्मेदारों …

अयोध्या। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले की पंचायतों में संचालित हो रहे मिनी सचिवालय में परिवार, जन्म मृत्यु, अचल संपत्ति, वित्त, पेंशन, मनरेगा, विकास कार्य, हैंडपम्प, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास आदि 24 योजनाओं का रिकार्ड रखने का निर्देश दिया गया है। रिकार्ड न रखने पर सचिव व प्रधानों सहित अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

बताया जाता है कि पंचायतों के सभी रिकार्ड अब तक सचिव- प्रधान के झोली में रहते थे। हवाला यह दिया जाता था कि पंचायत भवनों में रख-रखाव का उचित इंतजाम नहीं है। अब पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय का दर्जा उसमें फर्नीचर, कम्प्यूटर, इन्वर्टर, सोलर पैनल आदि सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। यहां पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आॅपरेटर की तैनाती भी कर दी गयी है, ताकि ग्रामीणों को इसके लिए दौड़ भाग न लगानी पड़े। इसके बावजूद तमाम पंचायतों के मिनी सचिवालयों में अब तक रिकार्ड नहीं रखने की शिकायत मिलने पर जिला पंचायत राज विभाग ने सख्त रूख अपनाते हुए रिकार्ड रखने का निर्देश दिया है।

सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि पंचायतों में मिनी सचिवालय संचालित हो गये हैं। ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर, खतौनी, पीएम व सीएम आवास सहित अन्य अभिलेखों की फोटोकॉपी उपलब्ध होगी। यदि किसी व्यक्ति को पंचायत के मिनी सचिवालय में जाने पर यह नहीं मिलता है तो वह खंड विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी से सम्पर्क कर सकता है।

पढ़ें-उन्नाव: पुलिस अधीक्षक ने आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

संबंधित समाचार