अयोध्या : बीएसए ने गुणवत्ता परक शिक्षा और बेहतर व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्र की नींव के निर्माण का सुअवसर बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत रहते मिल रहा है। गुणवत्ता परक शिक्षा और बेहतर व्यवस्था ही हमारी प्राथमिकता है। यह बात नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने एडी बेसिक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में कही। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के …
अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्र की नींव के निर्माण का सुअवसर बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत रहते मिल रहा है। गुणवत्ता परक शिक्षा और बेहतर व्यवस्था ही हमारी प्राथमिकता है। यह बात नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने एडी बेसिक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में कही।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि शासन के दिशा निर्देशों व मंशा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण में उत्तरोत्तर सुधार करके अयोध्या को प्रदेश में अग्रणी जनपद बनाया जाए।
जिलामंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा विभागीय कार्यों में संगठन का सकारात्मक सहयोग रहेगा। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, संतोष कुमार द्विवेदी, रामानुज तिवारी, संतोष यादव, धीरज शुक्ला,तहसीन बानो ,राम निहाल यादव, अविनाश पांडे, मो. आरिफ, अरविंद पाठक, सत्येंद्र गुप्ता, अनिल सिंह ,जय हिंद सिंह , संजय सिंह समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : प्रवेश लेने के नाम पर प्रधानाध्यापक ने मांगे पैसे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की कारवाई
