लखनऊ : आखिर क्यों चुराई थी कांग्रेस नेता के घर से लाइसेंसी पिस्टल…पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। बता दें कि पकड़े गए आरोपितों ने बीते 30 जून को महानगर थानाक्षेत्र के सेक्टर सी निवासी कांग्रेस नेती व रुश्दी कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मालिक रिश्दी हुसैन के घर से लाइसेंसी रिवाल्वार चुराई थी। इस घटना …
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। बता दें कि पकड़े गए आरोपितों ने बीते 30 जून को महानगर थानाक्षेत्र के सेक्टर सी निवासी कांग्रेस नेती व रुश्दी कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मालिक रिश्दी हुसैन के घर से लाइसेंसी रिवाल्वार चुराई थी। इस घटना में उनके नौकर इरफान का भी अहम रोल है। उसने अपने साथियों की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
बता दें कि दो दिन पहले ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के यूनिटी कॉलेज के बाहर छात्रों और स्थानीय दबंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मड़ियाव निवासी इरफान, ठाकुरगंज थानाक्षेत्र इकबाल नगर निवासी सैय्यद हसनैन मुस्तफा समेत एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर चोरी की गई रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया था।
इस मामले में डीसीपी पश्चिमी डॉ.एस चिनप्पा के मुताबिक, हाल ही में कांग्रेस नेता रुश्दी हुसैन के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर सेमत 15 हजार की नकदी चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि दबंगों ने इस रिवाल्वर का इस्तेमाल यूनिटी कॉलेज के पास झगड़े के दौरान चलाने के लिए किया था।
बताया कि कांग्रेस नेता के घर में काम करने वाले इरफान के खिलाफ चार अपराधिक मुकदमें हैं। वहीं सैयद हसनैन मुस्तफा पर ठाकुरगंज और महानगर में चार मुकदमें दर्ज हैं। इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर और 15000 रुपए की नकदी चोरी की थी।
इसके बाद कांग्रेस नेता ने महानगर कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बीते दो जून की दोपहर यूनिटी कॉलेज के बाहर छात्रों और स्थानीय दबंगों के बीच टकराव हो गया था। जिसमें प्रतिद्वंदियों पर गोली चलाने के लिए दबंगों ने पिस्टल चुराई थी, लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर का लॉक न खोल पाने से दबंग पिस्टल का इस्तेमाल नहीं कर सके। इस सम्बन्ध में ठाकुरगंज थाना प्रभारी हरिशकंर चंद्र ने बताया कि अगर रिवाल्वर का लॉक खुल जाता तो मुमकिन है कि हत्या जैसी घटना हो सकती थी।
अलार्म वाले लॉकर को तोडा गया था लेकिन नही बजा अलार्म
स्थानीय दबंगों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रही तनातनी के बीच हत्या के इरादे से दगाबाज नौकर इरफान ने अपने मालिक के घर से चोरी किया गया लाइसेंसी रिवाल्वर कड़ी सुरक्षा में रखी थी। जिस लाकर में रुश्दी ने रिवाल्वर रखा था। वह लाकर सुरक्षा अलार्म से लैस था लेकिन आधे घंटे के लिए कमरे से बाहर गए रुश्दी का लाकर उनके नौकरों के द्वारा तोडक़र रिवाल्वर चोरी कर लिया गया था। लाकर का अलार्म भी नहीं बजा। समझा जा रहा है कि नौकर इरफान को ये पता था कि उनके मालिक के लाकर में अलार्म लगा है जिसे छूते ही उसमें अलार्म बजेगा और उसकी चोरी पकड़ी जाएगी
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : पुलिस की पिस्टल ने तोड़ी खामोशी तो घटा अपराध
