रुद्रपुर: डीआईजी गढ़वाल ने ली सिडकुल निर्माण घोटाले की जांच कर रही एसआईटी की बैठक
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल निर्माण में हुए घोटाले की जांच कर रही एसआईटी की बैठक पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल और राज्य नोडल अधिकारी ने ली। बैठक में उन्होंने लंबित पड़ी 25 पत्रावलियों की जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिये। वर्ष 2012 से 2017 तक ऊधमसिंह नगर के सिडकुल में हुए निर्माण कार्यो …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल निर्माण में हुए घोटाले की जांच कर रही एसआईटी की बैठक पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल और राज्य नोडल अधिकारी ने ली। बैठक में उन्होंने लंबित पड़ी 25 पत्रावलियों की जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिये।
वर्ष 2012 से 2017 तक ऊधमसिंह नगर के सिडकुल में हुए निर्माण कार्यो की एसआईटी जांच चल रही है। जिसमें 112 पत्रावलियों में से एसआईटी ने 87 की जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य नोडल अधिकारी को भेज दी थी। जबकि 25 पत्रावलियों की जांच एसआईटी और तकनीकी टीम कर रही है। सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल और राज्य नोडल अधिकारी एसआईटी करन सिंह नगन्याल ने एसएसपी कार्यालय में एसआईटी की बैठक ली।
इसमें उन्होंने 25 पत्रावलियों की अलग-अलग समीक्षा की और जांच अब तक न होने पर नाराजगी जताई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सिडकुल से चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट न मिलने पर रिमाइंडर भेज सात जुलाई तक जवाब मांगा गया है। बैठक में एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, निरीक्षक सलाउद्दीन, एसआई अशोक कुमार सहित सभी विवेचना अधिकारी मौजूद थे।
