खटीमा: पांच दिन से लापता वृद्ध का शव झील से बरामद
खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे ग्रांम मझोला झील किनारे पानी में उतराता हुआ शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सत्रहमील पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त जिला बरेली थाना बारादरी ग्राम हरुनगला निवासी 62 वर्षीय भूप राम पुत्र नत्थू लाल के रूप में हुई। मृतक भूपराम काफी समय से …
खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे ग्रांम मझोला झील किनारे पानी में उतराता हुआ शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सत्रहमील पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त जिला बरेली थाना बारादरी ग्राम हरुनगला निवासी 62 वर्षीय भूप राम पुत्र नत्थू लाल के रूप में हुई। मृतक भूपराम काफी समय से अपने जीजा ग्राम मझोला निवासी धर्मवीर के यहां रहता था।
पुलिस के अनुसार मृतक पांच दिन पहले भैंस चराने निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रविवार की देर शाम झील में शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने कपड़ों ओर हुलिया के आधार मृतक की शिनाख्त भूप राम के रूप में की। मृतक के जीजा धर्मवीर का कहना है मृतक भूप राम काफी समय से बीमार व उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसको पानी देखकर दौरे भी पड़ते थे। चौकी प्रभारी एसआई संदीप पिलख्वाल ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसका देर शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
