अयोध्या : ‘रामवन’ बनाने की उठी मांग, सीएम योगी से जमीन दिलाने का किया अनुरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में “रामवन” स्थापित कराने की कवायद शुरू हो गई है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो प्रदेश का अनोखा पर्यावरणीय और आध्यात्मिक वन अयोध्या में बनाने की योजना पर काम शुरू हो जाएगा। अयोध्या के कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने सरकार से ‘रामवन’ स्थापित करने की मांग शुरू कर दी है। …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में “रामवन” स्थापित कराने की कवायद शुरू हो गई है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो प्रदेश का अनोखा पर्यावरणीय और आध्यात्मिक वन अयोध्या में बनाने की योजना पर काम शुरू हो जाएगा। अयोध्या के कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने सरकार से ‘रामवन’ स्थापित करने की मांग शुरू कर दी है। वृक्षमित्र ओम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री, वनमंत्री से अयोध्या में रामवन स्थापित करने के लिए पचास से सौ एकड़ भूभाग उपलब्ध कराने की मांग की है।

योगी सरकार ने पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने की बात भी कही है। ‘रामवन’ जैव-विविधता का जीता जागता उदाहरण भी होगा, जिसमें 100 से अधिक प्रकार की पौध व वनस्पति लगाई जाएगी। सरकारी पौधरोपण से इतर अयोध्या में पर्यावरण प्रेमियों ने रामवन स्थापित करने का संकल्प लिया है। रामवन की शुरुआत कम से कम 14 हजार पेड़ लगाने से होगी। जैव विविधता से परिपूर्ण “रामवन” लगाने की मुहिम में पूर्व कुलपति पर्यटन विशेषज्ञ आचार्य मनोज दीक्षित, बहराइच में गुरुकुल के संस्थापक अरुण कुमार पांडेय, तहसील जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी पर्यावरण प्रेमी रवि ज्ञानप्रकाश चौधरी शामिल हैं ।

रामवन को लगाने में और पौधों को वृक्ष बनने की कगार तक संरक्षित करने में जो भी खर्चा आएगा वह सब पर्यावरण प्रेमी वहन करेंगे। वृक्षमित्र ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि अगर हमें बडा से बड़ा भूभाग भी मिलता है तो हम वहां और पौधे लगाकर उनकी समुचित सुरक्षा व्यवस्था कर उसकी देख रेख करेंगे। 50/100 एकड़ की जगह के लिए हमारी तैयारी है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा में टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

संबंधित समाचार