अमरोहा : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी उषा पत्नी बुद्धसेन 38 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मायके वाले उषा …
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी उषा पत्नी बुद्धसेन 38 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मायके वाले उषा के घर पहुंच गये। मायके वालों को बताया गया कि वह बीमार थी जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। मायके वालों ने उषा के 12 वर्षीय पुत्र सचिन से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पिता ने रात मां को लाठी-डंडों से पीटा था।
जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उसके बाद मायके वाले वहां पर हंगामा काटने लगे। जिससे वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने तहरीर देनी चाही तो पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। उषा की मौत होने से दोनों बच्चों का रोते बिलखते बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें:- बरेली: सनी हत्याकांड मामले में सभासद के बेटे नाजिम ने किया सरेंडर
