बहराइच: पत्नी को साथ ले जाने के लिये पति ने सासुराल में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस भी रही हैरान, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बदुवापुर थैलिया गांव में मंगलवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति अपने साले को लेकर छत पर चढ़ गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस के काफी समझाने के बाद युवक माना। सास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाकू और …

बहराइच। बदुवापुर थैलिया गांव में मंगलवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति अपने साले को लेकर छत पर चढ़ गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस के काफी समझाने के बाद युवक माना। सास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाकू और कट्टा भी पुलिस ने बरामद की है। खैरीघाट थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में बहनोई का ससुराल में दस्तक देने का मामला कौतूहल बन रहा।

थाना क्षेत्र अंतर्गत बदुवापुर थैलिया गांव में मंगलवार की सुबह गोंडा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी राम सजीवन उर्फ देवेन्द्र कुमार चौबे अपनी ससुराल बदुवापुर में 14 वर्षीय साले शिवशंकर मिश्रा को दो मंजिला मकान की छत पर लेकर चढ़ गया। और गर्दन पर धारदार हथियार रखकर दीदी को भेजने का दबाव बनाने लगा। तभी परिजनों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को भी बहनोई ने धमकी देते हुए भगा दिया। बाद में कट्टा लहराने की सूचना पर थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जीजा के चंगुल से साले को बचाने का घंटों प्रयास किया। इस दौरान भी बेखौफ जीजा पुलिस को धमकी पर धमकी देने लगा और साले की गर्दन धड़ से अलग कर देने की बात कही।काफी सूझबूझ के साथ पुलिस ने उत्पात मचा रहे युवक को हिरासत में ले लिया। मौके से दो धारदार हथियार भी बरामद किए। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सास रीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पति और पत्नी के बीच यह है मामला

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के बदुवापुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्रा ने अपनी बेटी शिवरानी उर्फ छोटू उम्र 20 वर्ष की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व राम सजीवन उर्फ देवेंद्र कुमार चौबे के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से शिवरानी पर दहेज का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित करता था। जिस से आहत शिवरानी छ: माह से अपने मायके में रह रही थी। शिवरानी की गोद में आठ माह का लड़का रियांश है। पीड़िता ने महिला आयोग में इसकी शिकायत की थी। शिकायत को वापस करने का आरोपी लगातार दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: बिजली के हाइटेंशन टॉवर पर चढ़कर किशोरी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

 

संबंधित समाचार