‘Ponniyin Selvan’ से शेयर किया गया एक्टर्स का फर्स्ट लुक, देखें पोस्टर
मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता कार्थी की आने वाली फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे। इस …
मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता कार्थी की आने वाली फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे।
इस फिल्म से कार्थी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में कार्थी घोड़े पर सवार एक प्रसन्नचित युवराज के रूप में दिख रहे हैं, जिसमें उनकी मुस्कुराहट हर किसी का दिल जीत ले रही है।
अब फिल्म में ऐश्वर्या राय का कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म की निर्माता कम्पनी लायका प्रोडक्शंस ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ऐश तस्वीर में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि, मुखमुद्रा थोड़ा गंभीर है। इसके साथ लिखा गया है- बदले का चेहरा खूबसूरत होता है।
500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को पांच भाषाओं (तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगा।
यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास ‘पोन्नियन सेल्वन’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी बयां करेगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।
