इटावा : शिवपाल की स्कॉर्ट कार में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, चार सुरक्षाकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। शिवपाल सिंह यादव की स्कॉट की कार में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार शिवपाल के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार जनपद मैनपुरी में …

इटावा, अमृत विचार। शिवपाल सिंह यादव की स्कॉट की कार में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार शिवपाल के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

जैसे ही कार जनपद मैनपुरी में प्रवेश हुई उसी दौरान मीठेपुर गांव से लगभग 400 मीटर दूरी पर रोडवेज बस ने स्कॉट की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गाड़ियों से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

खबर मिलते ही प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव विश्वविद्यालय इमरजेंसी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल सुरक्षा कर्मचारियों का हालचाल जाना। घायल सुरक्षाकर्मियों में एसआई सतीश (52), कांस्टेबल पंकज (36), शैलेंद्र (36), दीपचंद्र (33) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में मायावती और शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार